परसिया: गाजनडोह गौशाला में पहंुचे सांसद विवेक बंटी साहू
अधिक मास में चल रही कथा में शामिल हुए
गाजनडोह में गौशाला में सांसद विवेक बंटी साहू पहंुचे। बुधवार को चार बजे वे गौशाला में अधिकमास में आयोजित कथा में शामिल हुए। गौशाला में प्रतिदिन कथा का आयोजन किया जा रहा है।सांसद तामिया दौरे से लौटकर कथा में शामिल हुए। गौशाला समिति ने उनका अभिनंदन किया। गौशाला की जानकारी प्रदान की। गौशाला का प्रतिवेदन पढा गया।