महाराजगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर आयोजित हुई बैठक
सोमवार को 3 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. के.पी.ओ. सिंह की अध्यक्षता में सदर ब्लॉक की एएनएम के साथ बैठक हुई। डॉ. केपी सिंह ने सभी एएनएम को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र के परिवारों का शत-प्रतिशत सर्वे कर ग्राम स्वास्थ्य सूचकांक रजिस्टर भरें और विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करें। बच्चों एवं गर्भवतियों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करे।