महाराजगंज: चौपरिया में जमीन पर कब्जा और मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
सोमवार दोपहर 3:00 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया गांव निवासी राजबली पुत्र रामप्रीत सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और जमीन पर कब्जा व मारपीट की शिकायत की। पीड़ित ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिस पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने एकजुट होकर उनके