मुरैना: विलगांव के पास सड़क पर गोवंश आने से बाइक सवार तीन घायल, युवक रेफर, पिता-पुत्री अस्पताल में भर्ती
बागचीनी।थाना क्षेत्र के बिलगांव के पास सड़क पर अचानक गौवंश आ गया ,जिससे बाइक टकरा गई और बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा युवक को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया और पिता और पुत्री को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।