फरीदपुर: बीलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ठंड में तड़प रहे गोवंश की शिकायत बरेली पुलिस से की गई
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के बीलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक गोवंश ठंड से तड़प रहा है। शिकायत करने के बाद भी अभी तक किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एक्स से मामले की शिकायत बरेली पुलिस से की है वहीं बरेली पुलिस ने थाना पुलिस को तत्काल मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है