फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के जेड में मस्जिद के पास मोटरसाइकिल हुई चोरी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
कैंट थाना क्षेत्र के ठीरिया निजावत खां के रहने वाले मुस्तकीम ने फरीदपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया जेड में मस्जिद के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी करके नमाज पढ़ने गया था नमाज पढ़ कर वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं थी काफी ढूंढा लेकिन नहीं मिली जिसकी शिकायत उसने तत्काल फरीदपुर थाना पुलिस की थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है