चांदवा: चंदवा में लोहरा समाज की सरहुल परब मनाने को लेकर बैठक, सुरेश नाथ लोहरा ने की अध्यक्षता
आगामी एक अप्रैल को पूरे राज्य में मनाए जाने वाले राजकीय सरहुल परब महोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है।इसी के निमित सोमवार की दोपहर करीब दो बजे कार्यक्रम को भव्यता प्रदान को लेकर आदिवासी लोहरा समाज द्वारा प्रखंड समिति की बैठक की गई।