बसंतपुर: बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक लड़की का अपहरण करने के मामले में प्राथमिकी तीन लोगों पर दर्ज
बसंतपुर थाना क्षेत्र के गांव से शादी की नीयत से एक लड़की का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि लड़की के परिवार वालों ने थाने में आवेदन देकर लड़का सहित तीन लोगों को प्राथमिकी नामजद कराया है। पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।