बयाना: बयाना के चकनावली में आग, एक भैंस जिंदा जली, ढाई लाख से अधिक का हुआ नुकसान, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया
बयाना सदर थाना क्षेत्र के चकनावली गांव में गुरुवार को एक छप्परपोश घर में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।