लटेरी: लटेरी क्षेत्र के 5 गांवों में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, करीब 250 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया
Lateri, Vidisha | Oct 18, 2024 लटेरी क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ग्रामों में फैले वन विकास निगम की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है इस दौरान राजस्व पुलिस वन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त टीमों ने कार्यवाही करते हुए ग्राम जगतपुर, बरखेड़ा घोसी, नैनवास कलां और अमराई व मुरारिया के कंपार्टमेंट 351, 355 और 356 में फैले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है