जबलपुर: जबलपुर गोहलपुर निवासी ने पत्नी के अनैतिक संबंधों से परेशान होकर अधिकारियों से गुहार लगाई, जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं
गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 45 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार सुबह 9 बजे बताया की उसकी पत्नी नृसिंगपुर जेल मे जेल प्रहरी है। 1 साल से वह अकेली क्वार्टर में रह रही थी। वह और बच्चे त्योहार में मिलने गए तो घर पर कोई अपरिचित व्यक्ति सोता मिला। जब पूछा गया तो वह मारपीट करने लगा। पता करने पर वह पत्नी का प्रेमी निकला। पत्नी भी धमकीया देने लगी।पीड़ित ने गुहार लगाई।