चूरू: गिनड़ी गांव के स्टैंड पर चलती पिकअप से गिरा 20 वर्षीय युवक, घायल को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jul 8, 2025 चूरू के गिनड़ी गांव के स्टैंड पर चलती पिकअप से गिरने पर 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया। युवक के सिर व कान के पास गंभीर चोट आयी। गम्भीर घायल हरलाल को राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया, जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उसे ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया है।