चूरू: गांव बीनासर के पास सड़क हादसे में पिकअप सवार 2 व्यक्ति घायल, घायलों को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jul 8, 2025 चूरू के गांव बीनासर के पास हुए सड़क हादसे में पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पिकअप सवार व्यक्ति अपने गांव दूधवाखारा जा रहे थे। दोनो घायलों को निजी वाहन से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।