बालोद: कुत्ते के हमले में घायल मासूम के इलाज के लिए समाज आया आगे, विश्व हिंदू परिषद ने चंदा कर सौंपे ₹1.45 लाख
Balod, Balod | Apr 23, 2026 बालोद जिले के ग्राम चिल्हाटी खुर्द में आवारा कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मासूम नादित पाथरे के इलाज के लिए समाज ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सहयोग का हाथ बढ़ाया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बालोद जिला संगठन ने जनसहयोग से एकत्रित 1 लाख 45 हजार रुपए की नगद राशि बच्चे के परिवार को सौंप दी।