बेरमो: बेरमो में आंधी-तूफान का तांडव, फुसरो-बेरमो मार्ग पर गिरे पेड़, बिजली ठप व यातायात बाधित
Bermo, Bokaro | Apr 29, 2026 बेरमो क्षेत्र में आज बुधवार समय लगभग छह बजे आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। फुसरो से लेकर बेरमो स्टेशन तक कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए, तूफान इतना जोरदार था कि फुसरो-बेरमो स्टेशन रोड के बीच कई पेड़ सड़क पर ही गिर गए। इसके चलते घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।