परैया स्थित अशोक उच्च विद्यालय खेल मैदान में घने कोहरे व कड़ाके की ठण्ड के बीच दर्जनों युवक अहले सुबह से विभिन्न प्रतियोगीता के दौड़ व अन्य शरीरिक गतिविधि की तैयारी में जुटे है। बिहार पुलिस चालक, होमगार्ड व चौकिदार की बहाली को लेकर युवकों की टोली अहले सुबह व शाम के समय मैदान में भाग दौड़ करते पहुँच जाते है। जिससे क्षेत्र का माहौल उत्साहित बना रहता है।