बैरिया। थाना क्षेत्र के सिसवा सरेया पंचायत अंतर्गत भटवलिया गांव स्थित शिव मंदिर चौक के पास आज रविवार 16 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक 15 वर्षीय किशोरी ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। भटवलिया निवासी मुन्ना साह की पुत्री ज्योति कुमारी दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार