अमरोहा: अमरोहा के एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने गैरहाजिर दो महिलाओं सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया
Amroha, Amroha | Jan 3, 2025 आज शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे अमरोहा एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने महिला सब इंस्पेक्टर सीमा खोखर ,महिला आरक्षी सरिता मौर्य, व आरक्षी संजय कुमार को डयूटीसे बिना बताए गैर हाजिर चलने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने कहा कि अपने कार्य के प्रति इन पुलिसकर्मियों की घोर लापरवाही देखने को मिली है उसी से चलते इन्हें निलंबित किया गया है।