अमरोहा: अमरोहा में सुबह से छाया घना कोहरा, सर्द हवा ने लोगों को घरों में कैद किया, यातायात प्रभावित, पिछले 5 दिनों से शीतलहर
Amroha, Amroha | Jan 3, 2025 आज शुक्रवार की सुबह करीब 4:00 बजे से ही से घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे नौ पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। । साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। सर्दी से बचने के लिए लोगों को ऐसे में हीटर और अलाव ही सहारा लेना पड़ा। पिछले पांच दिन शीतलहर चल रही है। आसमान में बादल और कोहरे की चादर तनी हुई है।