जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस ने गहोरा गांव में कच्ची शराब बेचने पर दो लोगों पर मामला दर्ज किया है, पुलिस को सोमवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गहोरा गांव में कुछ लोग कच्ची शराब बेच रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से गहोरा निवासी संजीव यादव उम्र 28 वर्ष व रविंद्र उम्र 35 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।