आंवला: आंवला में पुलिस ने 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
Aonla, Bareilly | Oct 31, 2025 आंवला में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना आंवला पुलिस ने 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया। यह आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार सुबह सात बजे किया गया। यह दौड़ आंवला कस्बे की पुलिस चौकी से सुबह शुरू होकर वापस पुलिस चौकी पर ही समाप्त हुई।