बांसवाड़ा: आपराधिक षड्यंत्र, छल, कपट, पूर्वक रंजिश और धोखेबाजी के मामले में दो जनों के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज
प्रार्थी विपुल जोशी पुत्र मणिशंकर जोशी जाति ब्राह्मण निवासी राती -तलाई बांसवाड़ा के द्वारा कोर्ट परिवाद पर इस्तगासे परिवाद पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार निर्मल पुत्र नाथूलाल याग्निक जाति नागर ब्राह्मण नागरवाड़ा बांसवाड़ा एवं भरत भावसार पुत्र देवीलाल भावसार जाति भावसार निवासी भावसारवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया।