सिवनी: सिवनी पुलिस की बड़ी सफलता: जौनपुर से सकुशल बरामद हुई नाबालिग, शादी का झांसा देकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Jun 9, 2026 सिवनी की डुण्डासिवनी पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को उत्तरप्रदेश के जौनपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को बताया गया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज कुमार ने शादी का झांसा देकर बालिका को अपने साथ ले गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।