बेगूसराय: GD कॉलेज से युवाओं का मैराथन आयोजित, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार हुए शामिल
जीडी कॉलेज से युवाओं का मैराथन कार्यक्रम रविवार की सुबह 08:00 बजे आयोजित किया गया. इसमें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शामिल हुए. इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करना था. इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सेंट जोसेफ के निर्देशक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यह मैराथन कई महीनो में युवाओं के लिए फायदेमंद है.