किस्को: निरहु में धूमधाम से निकली सरहुल शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में झूमे श्रद्धालु, दिखी आपसी सौहार्द की मिसाल
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत निरहु गांव में शनिवार शाम सरहुल शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस पारंपरिक आयोजन में आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों के साथ शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर