पटना ग्रामीण: दानापुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,परिजन बोले- कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मार डाला।
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान सिकंदरपुर बांध पर निवासी रत्नेश राय की पत्नी मालती देवी के तौर पर हुई है।