राजातालाब: जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों को जन्सा पुलिस नें किया गिरफ्तार, कब्जे से 19720 रुपये बरामद
थाना जन्सा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम गंजारी आम के बगीचे में जुआ खेल रहे अभियुक्तगण सौरभ सिंह, महेश कुमार पटेल, सुजीत कुमार सिंह को 48 ताश के पत्ते, माल फड़ से 18800/- रुपये व जामा तलाशी से 920/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा।