जगदलपुर: कमिश्नर डोमन सिंह ने आड़ावाल और साड़गुड़ राजस्व शिविरों का किया निरीक्षण
राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे राजस्व पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत बस्तर संभाग में जमीनी स्तर पर कार्य तेज हो गया है। इसी तारतम्य में बुधवार को दोपहर 2 बजे कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने जगदलपुर तहसील के ग्राम आड़ावाल और नानगुर तहसील के ग्राम साड़गुड़ में आयोजित विशेष राजस्व शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण किया।