कभी हाथों के सहारे रेंगकर चलने वाला मासूम प्रवीण नूरेटी आज मुस्कुरा रहा है… क्योंकि उसके सपनों को पंख मिल गए हैं। वायरल हुए एक भावुक वीडियो ने पूरे प्रदेश का ध्यान खींचा और छत्तीसगढ़ शासन के वनमंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मानवता की मिसाल पेश की। नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के सोनपुर बांधपारा निवासी प्रवीण