आरा नगर निगम के वार्ड नंबर 2 में गंदे पानी के जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
आरा: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में नारकीय स्थिति बनी हुई है। सड़कों और गलियों में बहते गंदे नाली के पानी तथा भीषण जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थिति इतनी दयनीय है कि लोगों को अपने घरों से निकलने और दैनिक कार्य करने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Arrah, Bhojpur | Aug 4, 2026