देहरादून में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्य कोषागार में पेंशन जागरूकता और निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया। इस मौके पर डीएम ने पेंशनरों के लिए जिला प्लान से 25 लाख की लागत से बने आधुनिक ‘आरोहण’ सभागार का लोकार्पण भी किया और कोषागार के तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए 10 नए कंप्यूटर भी मंजूर किए।