महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ में ऑनलाइन टास्क के नाम पर 7.15 लाख की ठगी, जोधपुर से आरोपी गिरफ्तार
महेंद्रगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन टास्क के बहाने लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया। ठगी में 5 लाख रुपए सीधे आरोपी के बैंक खाते में मिले। मामला 28 मई का है, जब शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप पर रोजाना 8 हजार कमाने का झांसा दिया गया था।