बुधवार को समय लगभग 11 बजे ग्रीनवुड स्कूल की छात्रा युविका गुरु ने अपने पिता अशोक कुमार के साथ रामपुर जिलाधिकारी अजय द्विवेदी से मुलाकात की। इस दौरान छात्रा युविका गुरु ने अपने हाथों से बनाया गया जिलाधिकारी अजय द्विवेदी का सुंदर चित्र उन्हें भेंट किया। जिलाधिकारी ने छात्रा की कला की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।