भरगामा: धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, भव्य शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र
भरगामा प्रखंड के जवाहर उच्च विद्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को पूरे उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा और आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया।