मुंगावली अंतर्गत कई गांवों में आंगनबाड़ी भवनों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार बरवाह, बामोरी, बीडसरकार, हुर्रेरी, मीरकाबाद, महुआखाडी, मूडराबहादुरा गांवों के आंगनबाड़ी भवन जर्जर और क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं। जो छोटे बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खतरा बनता जा रहा है।