बेगूसराय: बखरी थाना की पुलिस ने नामजद 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बखरी थाना की पुलिस ने नामजद 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस जघन्य कांडों में शामिल अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत बखरी थाना की पुलिस ने फरार 01 अभियुक्त राजा कुमार शाह को समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है.