अंबाह: *ससुराल जाने से किया इनकार तो पति बना हैवान: पत्नी को पीटा, सास का हाथ तोड़ा*
अंबाह के अमरीश पुरा का मामला
Ambah, Morena | Jun 26, 2026 अंबाह में ससुराल जाने से मना करने पर पति विक्की सिंह सेंगर ने पत्नी मोहिनी और सास श्यामा देवी पर हमला कर दिया। बुखार के कारण मोहिनी ने रुकने को कहा तो विवाद बढ़ गया। विक्की ने लोहे के पाइप से मारा, सास का हाथ टूट गया। दोनों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस जांच कर रही है।