बेरमो: खासमहल ओसीपी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भड़का मजदूर संघ, आंदोलन की दी चेतावनी।
Bermo, Bokaro | Jun 3, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव सह सेफ्टी बोर्ड सदस्य टीनू सिंह के नेतृत्व में आज बुधवार को खासमहल एकेके ओसीपी स्थित केएसएमएल जेवी परियोजना का औचक निरीक्षण किया गया। समय लगभग 12 बजे जांच के दौरान कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही, पीने का पानी और भोजन जैसी बुनियादी श्रमिक सुविधाओं में कई कमियां पाई गईं।