पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण के वार्ड 15 निवासी हरनारायण कश्यप ने बताया कि वह अपने दादा और भाई के साथ पैतृक मकान में रहता है। उसके पड़ोसी ने फोन करके बताया कि पंकज गुप्ता, जेसीबी लेकर आया है और उसके मकान को तोड़ रहा है, तब वह पंकज गुप्ता को तोड़फोड़ करने से मना किया तो गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की।मकान को क्षतिग्रस्त करने की वजह से उसे 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ।