सहारनपुर: गागलहेड़ी में शॉर्ट सर्किट से साइकिल की दुकान में लगी भीषण आग, कीमती सामान और नगदी जलकर हुई राख
कस्बा गागलहेड़ी के सहारनपुर रोड पर स्थित एक साइकिल दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण बुधवार सुबह 11:30 मिली जानकारी के अनुसार अचानक आग लग गई। दुकान का कीमती सामान और नगदी जलकर खाक हो गया। दुकान स्वामी ने बताया कि सफाई कर्मी ने आग की जानकारी दी, जिसके बाद बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।