श्रीनगर: हनुमान मंदिर को-ऑपरेटिव बाजार में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन
को-ऑपरेटिव बाजार स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय श्रीश्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ गुरुवार को दो बजे से किया गया। नेपाल, पश्चिम बंगाल, श्रीनगर, रानीबाङी व स्थानीय कीर्तन मंडलियों द्वारा हरी नाम कीर्तन के साथ-साथ राम-लीला नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।