कटनी नगर: विजयराघवगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बर्तन साफ कर रही महिला से जबरन दुष्कर्म
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहित महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है