शनिवार दोपहर 3:00 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके बैतूल मुख्यालय पहुँचीं, जहाँ उन्होंने “खबर वाणी” अखबार की वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अखबार की स्थापना दिवस पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।