सबलगढ़: सिविल अस्पताल में 6 बॉन्डेड डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं: मेडिकल ऑफिसर के 7 पद खाली, मरीज निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर
सबलगढ़ सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पदस्थ किए गए 6 बॉन्डेड डॉक्टर जॉइनिंग के बाद भी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इस कारण अस्पताल के ओपीडी कक्ष खाली पड़े हैं और मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ रहा है। डॉक्टरों की कमी के चलते नगर और ग्रामीण अंचल के अस्पताल महीने में लगभग आठ दिन बंद रहते हैं।