चरपोखरी: चरपोखरी स्वास्थ्य केंद्र में कन्या रत्न सम्मान समारोह का आयोजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी में कन्या रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत इस माह जन्मी बच्चियों की माताओं को बेबी किट देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक नवनीत शेखर ने शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे बताया की आयोजित इस कार्यक्रम में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक संदेश देने पर जोर दिया गया।