पन्ना जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिमरिया थाना क्षेत्र की मोहन्द्रा चौकी पुलिस ने रविवार शाम करीब 5:30 बजे फिल्मी अंदाज में पीछा कर अवैध शराब से भरी बलेनो कार को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार कथित युवा नेता अजयपाल लोधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।