तिलहर: नगर के पूर्वी तिराहे पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में रेफर
दरअसल घटना नेशनल हाईवे स्थित पूर्वी तिराहे की है। बताया जा रहा है कि लखीमपुर जिले के मोहम्मदी कस्बे के रहने वाले शोयब परिवार के साथ दिल्ली में ई रिक्शा चलाने का काम करते थे। सोमवार को रोडवेज बस से घर वापस लौट रहे थे। सभी तिलहर नगर के पूर्वी तिराहे पर पहुंचते ही बस में अचानक कुछ खराबी आ गई। इसके बाद रोडवेज बस चालक ने बस को दूसरी साइड में खड़ा कर दिया।