बिंदकी: पक्षी हाता गांव में चकरोड काटने से मना करने पर किसान को फावड़ा मारकर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के पक्षी हाता गांव में सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे चक रोड काटने से मना करने पर किसान योगेंद्र वर्मा उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र शिवनारायण वर्मा के ऊपर गांव के ही पंकज ने फावड़ा से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके चलते किसान योगेंद्र वर्मा गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायल किसान का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया।