पुष्पराज कॉलोनी में दादा के घर घूमने आए पोते की सीढ़ियों से गिरकर हुई मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
जीवन ज्योति कॉलोनी के सोनी मोहल्ला निवासी मासूम पोता युवराज रजक अपने दादा के यहां पुष्पराज कॉलोनी घूमने आया था । खेलने के दौरान सीढ़ी से गिरकर गंभीर घायल हो गया । दादा घायल पोते को जिला अस्पताल लाए लेकिन डॉ. ने मृत घोषित कर दिया । मंगलवार की सुबह 1030 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है । पुलिस दादा से पूछताछ कर रही है ।