राजेंद्र नगर में चितहरा से आए ससुराल वालों ने दामाद पर किया हमला; बचाने आई भाभी को भी पीटा, रिपोर्ट दर्ज
शंकरगढ़ से जियाकत खान भाभी के साथ सतना के राजेंद्र नगर अपनी बहन के यहां आया था । खबर लगते ही जियाकत के ससुराल वाले चितहरा से आ धमके और जियाकत पर डंडे से हमला कर दिया । बचाने आई भाभी सलीना से भी मारपीट कर दी । मारपीट करने वाले ससुराल वालों के नाम तस्लीम, आरिफ और हसमत बताए जा रहे है । सोमवार की रात 10 बजे पुलिस घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है ।